दिल्लीवासियों को मिलेगा पावर कट से छुटकारा, पानी के मीटर में गड़बड़ी का झंझट भी होगा खत्म; NDMC ने तैयार किया बड़ा प्लान

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली के नागरिकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली नगर निगम (NDMC) ने कई अहम योजनाओं को मंजूरी दे दी है. इन योजनाओं के अंतर्गत नालों की मरम्मत, बिजली और पानी के मीटर सुधार, बारिश से निपटने और ग्रीन एनर्जी के प्रोत्साहन के लिए करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दी गई है. इससे न केवल बिजली कटौती जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी बल्कि पावर सप्लाई में सुधार भी होगा.

Power Cut Bijli Electricity Bulb

कई प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

NDMC द्वारा हुई बैठक में सस्टेनेबल डेवलपमेंट, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर नागरिक सेवाओं के लिए कई प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई. इन परियोजनाओं में रिन्यूएबल एनर्जी, स्मार्ट यूटिलिटी, जल प्रबंधन और फ्लड कंट्रोल जैसे मुद्दे शामिल हैं. निगम ने NHPC लिमिटेड से 25 वर्षों के लिए प्रति यूनिट 4.62 रुपए की दर से 120 मेगावाट ग्रीन एनर्जी खरीदने की मंजूरी दी है. यह कदम पिक ऑवर्स में बिजली की जरूरत को पूरा करने में मददगार साबित होगा और पर्यावरण के अनुकूल भी रहेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

मीटरिंग व्यवस्था होगी स्मार्ट

NDMC ने पुराने और खराब मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को स्वीकृति दी है. इसके अंतर्गत, 1500 से अधिक स्मार्ट जल मीटर लगाए जाएंगे, जिस पर लगभग 30.84 करोड़ रुपए की लागत आएगी. पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटरों से बदला जाएगा, जिस पर करीब 4.56 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है.

पब्लिक सुविधाएं होंगी बेहतर

लोधी रोड स्थित सुनहरी नाले की सफाई के लिए 70.44 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है. हाई प्रेशर जेटिंग मशीन की खरीद पर 5.20 करोड़ रुपए और मोबाइल कंफर्ट स्टेशन व मूवेबल यूरिनल्स की स्थापना के लिए 4.18 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं. NDMC का मानना है कि इन प्रयासों से नागरिकों को सुविधाजनक और स्वच्छ वातावरण मिलेगा तथा यूटिलिटी सिस्टम में व्यापक सुधार आएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts