दिल्ली के लोगों को जल्द मिलेगी नए फ्लाईओवर की सौगात, गाजियाबाद की आवाजाही हो जाएगी आसान

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए बहुत जल्द एक नए फ्लाईओवर की सौगात मिलने जा रही है. बता दें कि सिग्नेचर ब्रिज से गाजियाबाद को जाने वाली वजीराबाद रोड पर नंदनगरी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर इस फ्लाईओवर का उद्घाटन किया जाएगा.

Flyover Bridge 2

गाजियाबाद का सफर होगा आसान

PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने फ्लाईओवर का निरीक्षण करने के बाद कहा कि यह फ्लाईओवर वजीराबाद रोड (मंगल पांडे रोड) को सिग्नेचर ब्रिज से लेकर गाजियाबाद बॉर्डर तक पूरी तरह सिग्नल फ्री बनाने की योजना है. इसके शुरू होने से उत्तरी दिल्ली के लोगों की पूर्वी दिल्ली होते हुए गाजियाबाद आवाजाही आसान हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत, नवादा मेट्रो के नीचे सीवर लाइन की मरम्मत पूरी; 15 दिन में खुल सकती है सड़क

उन्होंने बताया कि इस फ्लाईओवर के नीचे 6 यू- टर्न बनाए गए हैं, ताकि आसपास की कालोनियों के लोगों को सड़क पार करने में आसानी हो सके. फ्लाईओवर मंडोली जेल परिसर से लेकर गगन सिनेमा तक हैं. इस रूट पर नंद नगरी, गोकुलपुरी व भजनपुरा जैसे प्रमुख जंक्शन आते हैं, जहां अक्सर लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता था. अब इस फ्लाईओवर के शुरू होने से भारी वाहन चालकों और रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा.

हादसे रोकने की व्यवस्था

गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी. पीडब्ल्यूडी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर पर हाई- मास्ट लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे और आधुनिक बैरियर लगाए जाएंगे, ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके. इसके अलावा, फ्लाईओवर से जुड़ने वाली सर्विस लेन और अंडरपास का काम भी तेजी से चल रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.