पूर्वी दिल्ली- गाजियाबाद के लोगों को मिलेगी नए हाइवे की सौगात, बिना टोल दिए निजामुद्दीन से 15 मिनट में पूरा करेंगे सफर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों और गाजियाबाद से निजामुद्दीन के लिए एक नए रास्ते की शुरुआत हो गई है, जिसका इस्तेमाल करते हुए इस दूरी को मात्र 15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा और ट्रैफिक जाम की समस्या भी बिल्कुल खत्म हो जाएगी. इस महीने के आखिर तक इस हाइवे को वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा.

Bridge Over bridge Highway

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के एक अधिकारी ने बताया कि इस हाइवे पर ट्रायल हो चुका है, जहां थोड़ी बहुत सुधार की गुंजाइश है, उन्हें दूर करते हुए हाइवे को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा.

नही देना होगा टोल टैक्स

खास बात यह है कि पूर्वी दिल्‍ली और गाजियाबाद जाने वाले वाहनों से किसी तरह का टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा. बता दें कि 212 किलोमीटर लंबा यह ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर खेकड़ा, शामली, सहारनपुर होकर देहरादून तक बन रहा है. अक्षरधाम से ईपीई क्रॉसिंग (खेकड़ा) तक 31.6 किलोमीटर लंबे हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका हैं और जल्द ही इसपर वाहन दौड़ते नजर आएंगे.

इन इलाकों को फायदा

दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे के इस हिस्से के शुरू होने के बाद गीता कालोनी, वजीराबाद, सोनिया विहार, यमुना विहार, शास्‍त्री पार्क, मुस्‍तफाबाद, करावल नगर के अलावा गाजियाबाद के लोनी और शामली, बागपत की ओर जाने वाले को राहत मिलेगी. इन लोगों को अभी ट्रैफिक जाम से जूझते हुए पुश्‍ता रोड से या फिर सीलमपुर होते हुए जाना पड़ता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

15 मिनट में पहुंचा जा सकेगा बार्डर

इस हाईवे के शुरू होने के बाद वाहन चालकों को बार्डर तक पहुंचने में मात्र 15 मिनट का समय लगेगा. वाहन चालक निजामुद्दीन से दिल्‍ली- मेरठ एक्‍सप्रेसवे से अक्षरधाम तक आएंगे. इसके बाद, दिल्‍ली देहरादून एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे से होते हुए बार्डर और इसके आसपास के इलाकों में आसनी से पहुंचा जा सकता है.

18 किलोमीटर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे

212 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का अक्षरधाम से लोनी बॉर्डर तक 18 किलोमीटर लंबा हिस्सा एलेवेटेड बनाया गया है. सिक्स लेन एक्सप्रेसवे के साथ ही सिक्स लेन सर्विस रोड बनाई गई है. अक्षरधाम से खेकड़ा तक के हिस्से एलिवेटेड बनाए गए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.