PF खातों पर इस दर से मिलेगा ब्याज, 1 जनवरी से लागू होगी नई ब्याज दरें

नई दिल्ली । सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. उनके लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दरों का ऐलान कर दिया गया है. बता दे कि कर्मचारियों को जनवरी से मार्च 2022 के बीच GPF खाते पर 7.1 % ब्याज मिलेगा. सरकार ने जनवरी से मार्च तक की ब्याज दरों को पहले के समान ही रखा है.

OFFICE

दिसंबर तिमाही में भी इन ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया था. फाइनेंस मिनिस्ट्री की ओर से गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया. इसमें बताया गया कि कारोबारी साल 2020 -21 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए GPF और दूसरे फंड की ब्याज दर 7.1% रहेगी. यह फैसला 1 जनवरी 2022 से प्रभावी है. यह दर GPF के अलावा अन्य दूसरे फंडस पर भी लागू होती है.

इन फंडों पर मिलेगा ब्याज

The General Provident Fund (Central Services)

The Contributory Provident Fund (India)

The All India Services Provident Fund

The State Railway Provident Fund

The General Provident Fund (Defence Services)

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

The Indian Ordnance Department Provident Fund

The Indian Ordnance Factories Workmen’s Provident Fund

The Indian Naval Dockyard Workmen’s Provident Fund

The Defence Services Officers Provident Fund

The Armed Forces Personnel Provident Fund

इससे पहले भी सरकार द्वारा वर्ष 2020 -21 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.5% ब्याज को मंजूरी दी गई थी. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के 5 करोड़ से ज्यादा अधिकारियों को  इसका फायदा मिला था. श्रम मंत्री की अध्यक्षता वाले केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने मार्च 2021 में कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 8.5% ब्याज दर तय की थी. वही सीबीटी ईपीएफओ का फैसला लेने वाला सर्वोच्च निकाय है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.