दिल्ली में किराड़ी की 70 फुटा रोड की बदलेगी तस्वीर, दर्जनों कालोनियों को पहुंचेगी राहत

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किराड़ी की 70 फुटा रोड की तस्वीर बदलने जा रही है. लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा 1.70 करोड़ रुपए की लागत से इस सड़क और नालों का निर्माण कार्य करवाया जायेगा. इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है और टेंडर जारी होने के बाद 4 महीने में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा.

Road Sadak

लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में रोड

70 फुटा रोड स्थित केएस ड्रेन की पुलिया से लेकर रेलवे लाइन तक बिल्कुल खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुका है. यहां आए दिन जलभराव की स्थिति के चलते लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो चुका है. बारिश के दिनों में यहां कई फीट तक पानी खड़ा हो जाता है. स्थानीय लोगों को इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए एलजी पोर्टल पर सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी.

इस सड़क की समस्या पर दिल्ली के एलजी ने संज्ञान में लेते हुए PWD विभाग के संबंधित विभाग को आदेश देकर इस सड़क को जल्द बनाने के लिए कहा था, जिसपर संबंधित विभाग द्वारा सर्वे में पाया गया कि 70 फुटा रोड की हालत वाकई में बहुत ज्यादा दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है. अब 1.95 करोड़ रुपए की लागत राशि से इस सड़क मार्ग के साथ- साथ दोनों साइड नालों का निर्माण किया जाएगा. यह रोड किराड़ी से नांगलोई रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए एकमात्र रास्ता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, तेज हवाओं की चपेट में आए 3 विमान; जांच शुरू

इन इलाकों को पहुंचेगी राहत

प्रतिदिन इस सड़क मार्ग से हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन रहता है. इस सड़क मार्ग के नवनिर्माण से बीसीडी ब्लॉक, प्रेम नगर- 1,2, त्रिपाठी एन्क्लेव, डब्लू ब्लॉक, जानकी विहार, अवध विहार सहित दर्जनों कालोनियों के लोगों को राहत पहुंचेगी. इन इलाकों के लोगों का सफर आसान व सुरक्षित हो सकेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.