हरियाणा- हिमाचल के 2 रेलवे स्टेशनों का प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन, तैयारियां पूरी

नई दिल्ली | हरियाणा में डबवाली रेलवे स्टेशन और हिमाचल में बैजनाथ पपरोला को अमृत भारत योजना के तहत अपग्रेड किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा आज इन दोनों रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा. बता दें कि डबवाली रेलवे स्टेशन के रेनोवेशन पर 13.22 करोड़ रुपए का खर्च आया है. इसके साथ ही, यहां मिलने वाली सुविधाओं में भी इजाफा किया गया है.

Train Railways

उद्घाटन के लिए तैयारियां पूरी

बताया गया है कि इस उद्घाटन के मौके पर प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी मौजूद रहेंगे. रेलवे स्टेशन पर इसे लेकर सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. देर शाम तक रेलवे के अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे. डबवाली रेलवे स्टेशन पर इस उद्घाटन कार्यक्रम को लाइव प्रसारित किया जाएगा. इसके लिए रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया में विशेष व्यवस्था की गई है. यहां कुर्सियों, गर्मी से बचाव के प्रबंध के अलावा एलईडी लाइटों की भी व्यवस्था की गई है. इस विषय में रेलवे से चीफ इंजीनियर सीमा शर्मा, केजीएम ललित माहेश्वरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: साउथ दिल्ली से अलविदा होगा ट्रैफिक जाम, 1471 करोड़ रुपए से बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर

यात्रियों के लिए मिलेंगी सुविधाएं

प्रशासन द्वारा स्टेशन पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था कर दी गई है. भाजपा से स्थानीय नेता बलदेव सिंह मंगेयाना और जिला कष्ट निवारण समिति से सतीश सिंह व अन्य नेता मौजूद रहेंगे. रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन को रिनोवेट करने के लिए 13.2 करोड़ रुपए की लागत से अनेक विकास कार्य करवाए गए हैं. यहां यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts