PNB और HDFC ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दरों में किया बदलाव, जानें नई दरें

नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है. अब बैंक ग्राहकों को बचत खातों पर अधिक ब्याज मिलेगा. बैंक की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ब्याज की गणना धारक के खाते में दैनिक शेष राशि पर की जाएगी. हालांकि भुगतान प्रक्रिया तिमाही आधार पर की जाएगी.

HDFC Bank

बैंक की तरफ से जारी सूचना के अनुसार 2 फरवरी 2022 से प्रभावी, एचडीएफसी बैंक 50 लाख रुपये से कम की शेष राशि वाले बचत खातों पर 3 % ब्याज दर देगा. 2 फरवरी 2022 से प्रभावी है, खाते में 50 लाख रुपये से अधिक और 1,000 करोड़ रुपये से कम की शेष राशि पर बैंक 3.50 % ब्याज दर देगा. 1,000 करोड़ रुपये से अधिक खाते में हो तो शेष राशि पर 4.50 % की ब्याज दर मिलेगा. HDFC बैंक ने एक बयान में कहा कि संशोधित दरें घरेलू, NRO और NRE बचत खातों पर लागू होंगी.

PNB ने भी किया बदलाव

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने घरेलू और एनआरआई बचत खातों पर ब्याज दरों में पांच आधार अंकों की कटौती की है. बैंक ने सेविंग फंड अकाउंट में 10 लाख रुपये से कम की शेष राशि पर 2.80% की ब्याज दर ऑफर किया था जो अब 2.75 % होगी. 10 लाख रुपये और 500 करोड़ रुपये से कम के खाते के शेष के लिए PNB 2.85 ब्याज दर दे रहा था, जिसमें बदलाव के बाद 3 फरवरी, 2022 तक 2.80 % कर दिया गया है. बैंक बचत निधि खाते में 500 करोड़ रुपये और उससे अधिक की शेष राशि पर 3.25 % ब्याज दर देगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

पंजाब एंड सिंध बैंक ने भी 1 फरवरी से प्रभावी बचत बैंक जमा पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है. बैंक अब 10 करोड़ रुपये से कम के बचत खाते की शेष राशि पर 3 % ब्याज दर देगा. इस बीच 10 करोड़ रुपये और उससे अधिक के खाते की शेष राशि के लिए, दर को संशोधित कर 3.20 % कर दिया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.