नई दिल्ली, Delhi Power Cut | राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में दो दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली वितरण करने वाली कंपनी बीएसईएस और टाटा पावर ने इस बात की जानकारी दी है. कंपनियों ने सूचित करते हुए बताया है कि इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस के चलते और ट्रांसफार्मर डिस्प्लेसमेंट आदि कामों के कारण राजधानी के कुछ इलाकों में बिजली की कटौती की जाएगी.
यहां रहेगी बिजली बाधित
- किराड़ी इलाके के अगर नगर में 2 जून को मेंटेनेंस के चलते बिजली कटौती रहेगी दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक बिजली कटौती का समय निर्धारित किया गया है.
- इसी क्रम में हौज खास इलाके के गौतम नगर में सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी. यहां प्लिंट रिप्लेसमेंट के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर इंस्टालेशन का काम किया जाएगा.
- वसंत कुंज इलाके के घिटोरनी गांव में ट्रांसफार्मर-डीटी रिप्लेसमेंट का काम किया जाएगा, जिसके चलते सुबह 11 से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी.
- मेंटेनेंस के कारण 3 जून को दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके के बुध विहार फेज-2 में सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 तक बिजली कटौती की जाएगी.
- इसी दिन अलकननंदा इलाके के ब्लॉक डी, हरिजन कॉलोनी, गोविंदपुरी कालकाजी में फीडर रिप्लेसमेंट का काम किया जाएगा, जिसके चलते सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी.
- अलकनंदा इलाके के कालका-जी ब्लॉक-H में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 तक बिजली कटौती होगी.
- जफरपुर इलाके के मलिकपुर जेर गांव में भी विभिन्न कामों के चलते बिजली की आपूर्ति 11 से 2:00 तक बाधित रहेगी.
- मुंडका इलाके के तिलंगपुर कोटला, आकाश विहार, रणहौला, निर्मल विहार बापरोला में 11:00 से 2:00 बजे तक बत्ती गुल रहेगी.
