खुशखबरी: दिल्ली में एक और नए रूट पर मेट्रो दौड़ाने की तैयारियां शुरू, 8 जगहों पर बनेंगे स्टेशन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत बहुप्रतीक्षित लाजपत नगर- साकेत G ब्लॉक कॉरिडोर पर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई है. दक्षिणी दिल्ली की कनेक्टिविटी को पूरी तरह से बदलने वाली इस गोल्डन लाइन- 11 पर पहला टेस्ट पाइल और भूमि पूजन समारोह साकेत के पास पुष्पा भवन के नजदीक आयोजित हुआ.

Gurugram Mtero

दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में प्राथमिक कॉरिडोरों के बाद पहला नया सेक्शन हैं जहां वास्तविक सिविल वर्क शुरू हुआ है और इसे दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की एक बड़ी माइलस्टोन उपलब्धि माना जा रहा है.

लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा

लाजपत नगर से साकेत G ब्लॉक तक यह पूरा कॉरिडोर एलिवेटेड बनाया जायेगा और इस रूट पर कुल 8 जगहों पर स्टेशन बनेंगे. दक्षिणी दिल्ली के व्यस्त रिहायशी इलाकों ग्रेटर कैलाश-1, साकेत, पुष्प विहार-से लेकर कई स्कूलों और सरकारी कार्यालयों तक, यह नया रूट हर रोज लाखों यात्रियों को तेज, आसान और सुगम सफर का अनुभव कराएगा.

इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

  • लाजपत नगर
  • एंड्रूज गंज
  • ग्रेटर कैलाश-1
  • चिराग दिल्ली
  • पुष्पा भवन
  • साकेत डिस्ट्रिक्ट सेंटर
  • पुष्प विहार
  • साकेत G ब्लॉक
यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

चौथे चरण का बढ़ता दायरा

यह नया कॉरिडोर तीन प्रमुख लाइनों को जोड़ेगा. इस लिंकिंग के बाद लाजपत नगर दिल्ली का प्रमुख ‘ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन’ बनकर उभरेगा, जिससे शहर के दक्षिणी हिस्से में मेट्रो नेटवर्क बेहद सुगम और इंटरकनेक्टेड हो जाएगा.

लाजपत नगर: वायलेट + पिंक लाइन से इंटरचेंज

चिराग दिल्ली: मैजेंटा लाइन से इंटरचेंज

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के चौथे चरण के विस्तार में यह कॉरिडोर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा. अन्य दो रूट, इंद्रलोक-  इंद्रप्रस्थ और रिठाला- नरेला पर भी रफ्तार से काम हो रहा है, जहां टेंडर और प्रारंभिक निर्माण प्रक्रिया जारी है. दिल्ली की शहरी गतिशीलता को बदलने में DMRC चौथे चरण के साथ दिल्ली के मेट्रो नेटवर्क को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए प्रयासरत है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.