दिल्ली से राजस्थान- हरियाणा आने वाली ट्रेनों के रूट बदलाव की तैयारी, अब इस स्टेशन से होगी रवाना

नई दिल्ली | त्यौहारी सीजन पर ट्रेनों में उमड़ने वाली अतिरिक्त भीड़- भाड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. नई और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के दबाव को कम करने के लिए आठ ट्रेनों को वैकल्पिक स्टेशनों पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया है. बोर्ड की मंजूरी मिलते ही इन ट्रेनों को अन्य स्टेशन से संचालित किया जाएगा.

Indian Railways Train 1

बीते साल हुए हादसे से लिया सबक

पिछले साल फरवरी में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अचानक उमड़ी भीड़ से बड़ा हादसा हो गया था और भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई थी. ऐसे में उस हादसे से सबक लेते हुए रेलवे ने अभी से यात्रियों की भीड़ कम करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. इसके अलावा यहां पुनर्विकास कार्य शुरू होने जा रहे हैं. इसलिए भी ट्रेनों का स्थानांतरण जरूरी माना जा रहा है. इसी कड़ी में आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें पहले ही आनंद विहार और निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना हो रही है.

वहीं, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से छठ पर्व और दिवाली जैसे त्योहारों पर अतिरिक्त भीड़-भाड़ घटाने के लिए 6 ट्रेनों को शकूर बस्ती स्टेशन से रवाना करने की योजना बनाई गई है. इनमें श्रीगंगानगर, हिसार, भटिंडा, जाखल, कुरूक्षेत्र और नरवाना जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं.

देखें लिस्ट

गाड़ी संख्या अभी सफर प्रस्तावित बदलाव
02563 (क्लोन) बरौनी जंक्शन – नई दिल्ली बरौनी जंक्शन – सफदरजंग जंकशन
02564 (क्लोन) नई दिल्ली – बरौनी जंकशन नई दिल्ली – सफदरजंग जंकशन
02569 (क्लोन) दरभंगा जंकशन – नई दिल्ली दरभंगा जंकशन – सफदरजंग जंकशन
02570 (क्लोन) नई दिल्ली – दरभंगा जंकशन सफदरजंग – दरभंगा जंकशन
12481 दिल्ली – श्री गंगानगर जंकशन शाकुर बस्ती – श्री गंगानगर जंकशन
12482 श्री गंगानगर – दिल्ली जंकशन श्री गंगानगर जंकशन – शाकुर बस्ती
14731 दिल्ली – भटिंडा जंकशन शाकुर बस्ती – भटिंडा जंकशन
14732 भटिंडा जंकशन – दिल्ली भटिंडा जंकशन – शाकुर बस्ती
54423 दिल्ली – हिसार जंकशन शाकुर बस्ती – हिसार जंकशन
54424 हिसार जंकशन – दिल्ली हिसार जंकशन – शाकुर बस्ती
14023 दिल्ली – कुरुक्षेत्र जंकशन शाकुर बस्ती – कुरुक्षेत्र जंकशन
14024 कुरुक्षेत्र जंकशन – दिल्ली कुरुक्षेत्र जंकशन – शाकुर बस्ती
54036 जाखल – दिल्ली जाखल – शाकुर बस्ती
54033 दिल्ली – नरवाना जंकशन शाकुर बस्ती – नरवाना जंकशन
यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

यात्रियों की सुविधा के लिए कदम

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह कदम न सिर्फ यात्रियों की सुविधा में इजाफा करेगा बल्कि स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य को भी रफ्तार देगा. रेलवे बोर्ड की अंतिम मंजूरी मिलते ही इन ट्रेनों के संचालन का नया शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.