दिल्ली के जंतर- मंतर पर होगा विरोध प्रदर्शन, CJP चीफ अभिजीत दीपके ने युवाओं से की अपील

नई दिल्ली | कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से तहलका मचा रहा है. देश के युवाओं के साथ ही कई बड़ी पार्टियों का भी इसे समर्थन मिला है. इसी बीच पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर अपने समर्थकों और युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है.

CJP

इस वीडियो में उन्होंने कहा कि वह 6 जून को भारत लौट रहे हैं और उनके समर्थक चाहें तो दिल्ली एयरपोर्ट पर उनसे मुलाकात कर सकते हैं.

जारी किया ट्वीट

वीडियो में अभिजीत दीपके ने बताया कि भारत पहुंचने के बाद वह नई दिल्ली के जंतर- मंतर पर विरोध- प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाना है. उनका कहना है कि शिक्षा से जुड़े कुछ मुद्दों को लेकर वह अपनी आवाज बुलंद करना चाहते हैं और इसी कारण यह प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा.

की यह अपील

अभिजीत दीपके ने देशभर के युवाओं से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जो युवा शिक्षा व्यवस्था और उससे जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखना चाहते हैं, वे जंतर- मंतर पहुंचकर इस प्रदर्शन का हिस्सा बन सकते हैं. उनके अनुसार युवाओं की भागीदारी से इस मुद्दे को और मजबूती मिलेगी. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस घोषणा को लेकर चर्चा तेज हो गई है. कई लोग अभिजीत दीपके के भारत लौटने और प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर अपनी अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं, उनके समर्थकों के बीच भी इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों की हुई बल्ले- बल्ले, रातभर बरसे बादल; मौसम हुआ सुहाना

मिली जानकारी के अनुसार, 6 जून को दिल्ली पहुंचने के बाद अभिजीत दीपके सीधे अपने तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. जंतर- मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं. हालांकि, प्रदर्शन में कितने लोग शामिल होंगे इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल, अभिजीत दीपके की इस घोषणा के बाद राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.