नई दिल्ली | जल्द ही नवरात्रि शुरू होने वाले हैं. अगर आप भी नवरात्रि के मौके पर अलग- अलग स्थान पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) की तरफ से इस संबंध में एक स्पेशल ऑफर ग्राहकों के लिए शुरू किया गया है. इस पैकेज में 4 ज्योतिर्लिंग के साथ- साथ स्टैचू ऑफ यूनिटी भी शामिल है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा
रेलवे की तरफ से नवरात्रि के लिए शुरू किया गया यह स्पेशल ऑफर सभी राज्यों के लोगों के लिए नहीं होगा. केवल हरियाणा- पंजाब और दिल्ली के लोग इसमें शामिल है. इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. 25 अक्टूबर को भारतीय गौरव रेलवे ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन चारों ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ स्टैचू ऑफ यूनिटी के दर्शन भी करवाएगी पूरे 9 दिनों का यह सफर होने वाला है.
नवरात्रि पर चलेगी यह खास ट्रेन
IRCTC आपके लिए एक खास तौर ऑफर लेकर आई है. इसमें ट्रेन श्रद्धालुओं को मध्य प्रदेश और गुजरात के प्रमुख तीर्थ वह ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने का मौका मिलेगा. यह ट्रेन अमृतसर से चलने वाली है. इसके बाद लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, छावनी, कुरुक्षेत्र, करनाल,पानीपत, सोनीपत, दिल्ली छावनी और रेवाड़ी जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर जाएगी यहां से यात्री चढ़ और उतर सकते हैं.
इस प्रकार करवाएं बुकिंग
सबसे पहले यात्रियों को उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे और सबसे अंत में सोमनाथ पहुंचेगी. जहां पर आप सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन कर पाएंगे. आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं. इस ट्रेन में हर श्रेणी के लिए सीटें उपलब्ध होंगी.
स्लीपर क्लास की 640 सीटें, 3AC स्टैंडर्ड की 70 सीटें, और 2AC कम्फर्ट की 52 सीटें उपलब्ध हैं. इनका किराया भी काफी किफायती रखा गया है. स्लीपर क्लास 19,555 रुपये, थर्ड AC 27,815 रुपये और 2 एसी 39,410 प्रति व्यक्ति किराया चुकाना होगा. पैकेज में ट्रेन टिकट के साथ- साथ लंच, रहने के लिए होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए AC और नॉन एसी बसें शामिल होंगी.
