दिल्ली में 25 मई को मुफ्त रहेगी रैपिडो की सवारी, बस करना होगा यह छोटा सा काम

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की नई पहल की गई है. इसके अंतर्गत, 25 मई को वोट डालने के बाद लोगों को घर तक छोड़ने के लिए टू- व्हीलर वाहन की सुविधा बिल्कुल फ्री में मिलेगी. इसके लिए दिल्ली के चीफ इलेक्शन आफिसर (CEO) पी. कृष्णमूर्ति और बाइक राइड- शेयरिंग कंपनी रैपिडो के अधिकारियों के बीच सहमति बन गई है.

Rapido

सीईओ आफिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में रैपिडो के पास बाइक की संख्या का आंकड़ा 8 लाख के आसपास है. जो वोटिंग के दिन (25 मई) लोगों को बूथ से घर छोड़ने में मदद करेगी. कंपनी मतदान के दिन दिल्ली से सटे बाकी शहरों में उपलब्ध अपनी बाइकों का भी राजधानी में इस्तेमाल कर सकती हैं ताकि वोटर्स को घर जाने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़े.

चीफ इलेक्शन आफिसर ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मतदान का आंकड़ा बढ़ाने के लिए तमाम स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं और रैपिडो बाइक सेवा इन्हीं प्रयासों में से एक है. इसके अलावा, दूसरी बाइक कंपनियों के साथ भी बातचीत चल रही है ताकि वोटर्स को किसी भी तरह की दिक्कत न हो.

यह भी पढ़े -  ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, दिल्ली मेट्रो के 3 बड़े प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे

खुद करनी होगी बुकिंग

चुनाव आयोग के अनुसार, वोट डालने के बाद मतदाता को रैपिडो ऐप्लिकेशन के माध्यम से मतदान केंद्र से बाइक बुक करनी होगी. इसके लिए वोटर्स को घर तक जाने के लिए किराया देने की जरूरत नहीं होगी. यह सुविधा बिल्कुल निःशुल्क रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.