भारतीय रिजर्व बैंक जारी करेगा 20 रुपए के नए नोट, पुराने नोटों का क्या होगा?

नई दिल्ली | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है. इसी महीने की 17 तारीख को आरबीआई ने घोषणा करते हुए कहा है कि जल्द ही गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 20 रुपए के नए बैंक नोट जारी किए जाएंगे. इस 20 रुपए के नोट में नए गवर्नर के हस्ताक्षर को छोड़कर, देश में प्रचलित नई सीरीज के नोटों के डिजाइन सहित बाकी सभी पहलुओं की तरह ही होंगे.

rbi

नोट का डिजाइन

RBI द्वारा जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि बैंक द्वारा जल्द ही महात्मा गांधी (नई) सीरीज में 20 रुपए के बैंक नोट जारी करेगा, जिसपर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे. इन नोटों का डिजाइन हर तरह से महात्मा गांधी (नई) सीरीज के बैंक नोटों जैसा ही है. RBI ने देश की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि अतीत में जारी किए गए 20 रुपए की वैल्यू के सभी बैंक नोट भारत में वैध मुद्रा बने रहेंगे. पुराने नोट प्रचलित में रहेंगे, जो पूरी तरह से वैध होंगे.

असली 20 रुपए के नोट की पहचान

  • महात्मा गांधी (नई) सीरीज के 20 रुपए के बैंक नोटों का साइज़ 63 मिमी ×129 मिमी है और हरा- पीला रंग रहेगा.
  • बाई ओर ‘₹20’ अंक देवनागरी लिपि में लिखा गया है.
  • बैंक नोट के बीच में महात्मा गांधी का चित्र है.
  • गांधी चित्र के पास ‘भारत’ (हिंदी में) और ‘इंडिया’ के माइक्रो अक्षर हैं.
  • गारंटी क्लॉज के लिए RBI गवर्नर के हस्ताक्षर.
  • इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क.
  • ऊपर बाईं ओर और नीचे दाईं ओर छोटे से लेकर बड़े आकार तक का नंबर पैनल.
  • दाईं ओर अशोक स्तंभ का प्रतीक.
  • Bank Note के पीछे के मध्य में भाषा पैनल.
  • नोट के पीछे एलोरा गुफाओं का चित्रण.
  • ऊपर दाईं ओर देवनागरी लिपि में ‘₹20’ लिखा होगा.
यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.