दिल्ली में आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 22 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन

नई दिल्ली | ब्रिक्स समिट 2026 की तैयारियों के चलते दिल्ली में आज ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव रहेगा. 11 सितंबर से भारत मंडपम, प्रगति मैदान में होने वाले 18वें BRICS Leaders Summit से पहले सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक Motor Carcade Rehearsal आयोजित की जाएगी. इसके चलते नई दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी.

Delhi Traffic Police

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रिहर्सल के दौरान 22 Diversion Points पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा, जबकि 35 से अधिक सड़कों पर रेगुलेशन लागू रहेगा. लोगों को इन रास्तों पर यात्रा करते समय अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है.

ये सड़कें रहेंगी प्रभावित

रिहर्सल के दौरान सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, सत्य मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंबा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, केमल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड समेत कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होगा.

22 जगहों पर डायवर्जन

डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मीर दर्द चौक, कस्तूरबा गांधी मार्ग, जनपथ/ कनॉट प्लेस, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल राउंडअबाउट, वंदे मातरम मार्ग, धौला कुआं फ्लाईओवर और मोती बाग फ्लाईओवर समेत 22 स्थानों पर वैकल्पिक रूट लागू किए जाएंगे. न्यू दिल्ली, ओल्ड दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है. गुरुग्राम, द्वारका, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से एयरपोर्ट जाने वालों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं. एयरपोर्ट जाने के लिए मेट्रो को सबसे बेहतर विकल्प बताया गया है.

रूट में बदलाव संय़भव

VVVIP Movement के दौरान बसों के रूट में बदलाव हो सकता है. मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी. टैक्सी और ऑटो के लिए निर्धारित स्थानों को छोड़कर सड़क किनारे पार्किंग पर रोक रहेगी. नियंत्रित सड़कों के 200 मीटर के दायरे में सड़क किनारे पार्किंग सख्त प्रतिबंधित रहेगी. आपात और मेडिकल वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.