CM रेखा गुप्ता का दिल्ली वालों को एक और तोहफा, इस समस्या से मिलेगी राहत; आपको होगा यह फायदा

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में जब से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई सरकार बनी है तब से CM रेखा गुप्ता काफी एक्टिव नजर आ रही है. इसी कड़ी में अब सरकार राजधानी वासियों को एक और तोहफा देने की तैयारी कर रही है. इसके बाद लम्बे समय से चली आ रही एक समस्या से लोगों को राहत मिलेगी और लोगों की जेब ढीली होने से भी बचेगी.

Rekha Gupta

रेखा गुप्ता सरकार पानी के बकाया बिलों पर लोगों को राहत देने वाली है. जल्दी ही, लोगों को लेट पेमेंट सरचार्ज से पूरी तरह निजात मिल जाएगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस दिशा में सरकार द्वारा विचार किया जा रहा है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) से इस बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई है.

लेट पेमेंट सरचार्ज हो सकता है माफ

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार अब लेट पेमेंट सरचार्ज को माफ कर सकती है. इससे लाखों लोगों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा लोग अपने बकाया बिलों का समय पर भुगतान कर पाएंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी के करीब 28,99,615 पानी के कनेक्शन हैं. जल बोर्ड के आंकड़े बताते हैं कि अभी 1 साल में 4.22 लाख उपभोक्ताओं ने एक बार भी पानी का बिल नहीं जमा करवाया है. इसका कारण पिछली सरकार की तरफ से लाई गई वन टाइम सेटलमेंट योजना को बताया जा रहा है.

आम नागरिकों को भी मिलेगी राहत

उस समय की आम आदमी पार्टी की सरकार ने उपभोक्ताओं को यह आश्वासन दिया था कि जिन लोगों के गलत बिल भेजे गए हैं, उनको माफ किया जाएगा और वन टाइम सेटलमेंट योजना पेश की जाएगी. इसका परिणाम यह हुआ कि लोगों ने बिल जमा करवाना बंद कर दिया. बकाया बढ़ता चला गया. धीरे- धीरे अब यह एक विकराल रूप ले चुका है.

यह भी पढ़े -  LPG गैस सिलेंडर के नए रेट हुए जारी, फटाफट चेक करें अपने शहर की कीमत

अब सरकार जनता को राहत देने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है. इसके तहत, पानी के बकाया बिलों पर 100% तक लेट पेमेंट सरचार्ज माफ किया जा सकता है. इससे बकाया वसूली भी होगी. साथ ही, आम नागरिकों को भी काफी राहत मिलेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts