नई दिल्ली | अगर आप भी देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जल्द ही कई बड़े शहरों को जाम से छुटकारा मिलने वाला है. इसी संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नई दिल्ली में एक परामर्श कार्यशाला की अध्यक्षता भी की. इस दौरान कई बड़े मंत्री भी इस मीटिंग में शामिल रहे, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
दिल्ली शहर को मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
जानकारी देते हुए बताया गया कि इसमें रिंग रोड और बाईपास बनाने सड़क परियोजना के लिए नए फंडिंग मॉडल अपनाने और शहर के मास्टर प्लान के साथ-साथ कई बड़े मुद्दों को शामिल किया गया.
इस कदम से न केवल लोगों को जाम की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा, बल्कि कई बड़े शहरों की कनेक्टिविटी पहले से और भी आसान हो जाएगी. इससे विकासशील परियोजनाएं और भी तेजी से पूरी होगी. बड़े शहरों में भारी ट्रैफिक की वजह से लोगों को कई घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ता है, जिस वजह से न केवल उनका समय बर्बाद होता है बल्कि उनकी जेब पर भी इसका प्रभाव पड़ता है.
इस प्रकार किया जाएगा कार्य
अब इस समस्या को हल करने के लिए सरकार रिंग रोड और बाईपास पर भी कार्य कर रही है. रिंग रोड बाईपास का मतलब है कि भारी वाहनों और बाहर से आने वाले ट्रैफिक को शहर के अंदर ना घुसना दिया. इससे शहर की सड़कों पर दबाव भी काफी कम होगा, दिल्ली में रिंग रोड पर एल्टी वेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना है जिससे लोगों को ट्रैफिक से काफी राहत मिलने वाली है.
इस बैठक में नए फंडिंग मॉडल पर भी चर्चा हुई, परियोजना के लिए पैसा जुटाने के लिए सरकार की तरफ से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप और हाइब्रिड एन्युटी मॉडल का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस मॉडल में निजी कंपनियां सड़के बनती है और टोल के जरिये अपनी लागत वसूल करती है.
