MPC की बैठक खत्म: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं; EMI में राहत की उम्मीद टूटी

फाइनेंस डेस्क | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से MPC की एक जरूरी बैठक हुई थी. आज इस बैठक के नतीजे भी सामने आ गए हैं. बता दें कि पिछले कुछ समय की तरह ही अबकी बार भी रेपो रेट में किसी तरह का भी बदलाव नहीं किया गया है, यानी कि रेपो रेट 6.5 फीसदी पर ही बरकरार है. इससे पहले भी इसी वित्तीय वर्ष 2024- 25 की पहली एमपीसी मीटिंग में पॉलिसी रेट को स्थिर रखा गया था.

rbi

रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि अबकी बार रेपो रेट में किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, केंद्रीय बैंक में जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ा दिया है, इसे 7% से 20 बेसिक पॉइंट बढ़ते हुए 7.20% तक कर दिया गया है.

आगे बताया कि एमपीसी में 6 में से 4 सदस्य रेपो रेट में किसी भी बदलाव के पक्ष में नहीं दिखाई दिए, नए वित्त वर्ष की यह दूसरी मीटिंग थी. फिलहाल रेपो रेट 6.5% ही रहने वाली है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों की हुई बल्ले- बल्ले, रातभर बरसे बादल; मौसम हुआ सुहाना

हर 2 महीने में होती है MPC की जरूरी बैठक

इसके अलावा, रिवर्स रेपो रेट 3.35%, स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी रेट 6.25%, मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट 6.75% बैंक रेट 6.75% है. केंद्रीय बैंक के अनुसार खुदरा महंगाई में कमी देखने को मिल रही है.

इसके विपरीत, खाद्य चीजों की महंगाई की वजह से भी थोक महंगाई दर में भी गिरावट आई है. ऐसे में रिजर्व बैंक की तरफ से महंगाई दर के अनुमान को 4.5% पर ही बरकरार रखा गया है. RBI की MPC की बैठक हर 2 महीने में होती है. इस बैठक में रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास समेत 6 सदस्य, महंगाई समेत अन्य मुद्दों और बदलावों पर चर्चा करते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.