कनॉट प्लेस से इस रास्ते पर अगले 5 दिन तक बंद रहेगा ट्रैफिक, दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया नया रूट

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां सिविक एजेंसी द्वारा सड़क मरम्मत कार्य शुरू किया गया है, जिसके चलते आउटर कनॉट सर्कल से पंचकुइयां मार्ग की ओर जाने वाले कैरिजवे पर अगले 5 दिनों तक ट्रैफिक के आवागमन पर पूर्णतः रोक रहेगी.

Traffic Car Road Sadak Bridge

वैकल्पिक रूट्स अपनाने की सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि इस मरम्मत कार्य के चलते पंचकुइयां रोड और बंगला लेन क्रॉसिंग पर डायवर्ट किया गया है. डायवर्जन के तहत, वाहन अब विपरीत दिशा के कैरिजवे से आउटर कनॉट सर्कल तक जा सकेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए सुझाएं गए वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचें. इसके साथ ही, यात्रा की योजना पहले से बनाकर निकलने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

आमजन से सहयोग की अपील

ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संबंधित सड़क मार्ग पर यातायात पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि ट्रैफिक कंट्रोल करने में मदद मिल सके. इसके साथ ही, ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही सड़क पर पहले की तरह ट्रैफिक सुचारू रूप से जारी कर दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.