दिल्ली में ग्रामीण विकास पकड़ेगा नई रफ्तार, इन गांवों की बदलेगी तस्वीर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राजधानी के 48 गांवों को शहरी दर्जा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए MCD की स्थायी समिति ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे इन गांवों को औपचारिक रूप से शहरी क्षेत्र में शामिल किया जा सकेगा.

Unauthorised Colonies

आधुनिक सुविधाओं का विस्तार

यह कदम दिल्ली विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान- 2041 के तहत उठाया गया है. प्रस्ताव को अभी निगम के सदन, राज्य सरकार और केंद्र सरकार की अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है. मंजूरी मिलने के बाद अधिसूचना जारी होगी और इन गांवों में विकास कार्य तेजी से शुरू किए जाएंगे.

शहरी दर्जा मिलने के बाद यहां सड़क, सीवर, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और कचरा प्रबंधन जैसी सुविधाओं में सुधार किया जाएंगे और योजनाबद्ध विकास संभव होगा. इस फैसले का मुख्य उद्देश्य इन गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है.

यह भी पढ़े -  न होटल, न कमरा… बारिश में सड़क पर ही लगा लिया ‘बेडरूम’! Desi Goa Wala Vich का Video देख चौंके लोग

इन जिलों के गांव शामिल

इन 48 गांवों का विस्तार दिल्ली के कई जिलों जैसे बाहरी उत्तरी, उत्तरी, दक्षिणी, दक्षिणी- पूर्वी, उत्तर- पूर्व, उत्तर- पश्चिम, दक्षिण- पश्चिम आदि में है. इन क्षेत्रों में पहले से ही शहरी गतिविधियां बढ़ चुकी है. अब उन्हें औपचारिक रूप से शहर का हिस्सा बनाया जा रहा है, ताकि सुविधाएं और प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर हो सके.यह निर्णय दिल्ली में तेजी से हो रहे शहरीकरण को व्यवस्थित करने में भी सहायक साबित होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.