SBI का नया नियम: 4 घंटे के लिए खुलेगा बैंक, ग्राहकों को दी जाएगी सिर्फ ये 4 सुविधाएं

नई दिल्ली । कोरोना काल में देश का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. वही कोरोना की दूसरी लहर की वजह से कई राज्यों में लॉकडाउन व अन्य पाबंदियां लगाई गई है. इन सबके बावजूद बैंक लोगों को सुविधा देने के लिए चालू है. कोरोना के दिन प्रतिदिन बढ़ते मामलों को देखते हुए बैंकों के शिर्ष संगठन इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ही बैंक खोलने की सलाह दी है.

State Bank of India

यह चार प्रमुख सेवाएं रहेंगी जारी

  • कैश निकासी या कैश जमा
  • चैक की सुविधा
  • ड्राफ्ट आर.टी.जी.एस और एन.ई.एफ.टी
  • सरकारी चालान से जुड़े कार्य
यह भी पढ़े -  दिल्ली से आगरा सिर्फ 58 मिनट दूर, प्रस्तावित बुलेट ट्रेन से जुड़ेंगे यूपी- बिहार के बड़े शहर

बैंक द्वारा दी गई ग्राहकों को जरूरी सलाह

बता दें कि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI  द्वारा यह नियम लागू कर दिया गया है. IBA की सलाह दिए जाने के बाद बैंक खुलने और बंद होने का नया नियम 31 मई तक प्रभावी रहना चाहिए. साथ ही कोरोना वायरस के समय में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी है. इसीलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैंकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.