SC- OBC और सफाई कर्मियों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, अगले महीने से मिलेगा इस जबरदस्त सुविधा का लाभ

नई दिल्ली | केंद्र सरकार द्वारा अब समाज की मुख्य धारा से पिछड़े हुए समाज के निचले तबके के विकास के लिए एक और नई पहल की है. इसके तहत, SC, OBC और सफाई कर्मचारियों को खुद का या स्वयं सहायता समूह के जरिए रोजगार शुरू करने पर सस्ती दरों पर ऋण मुहैया कराया जाएगा. अगले महीने से इसकी शुरुआत कर दी जाएगी. हर साल 5% की दर पर उन्हें ऋण दिया जाएगा.

Rupees Money

5 प्रतिशत की दर से दिया जाएगा ऋण

शुक्रवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त और विकास निगम द्वारा हाल ही में शुरू की गई विश्वास योजना के तहत उक्त वर्गों के लोगों को सस्ती दरों पर ऋण मुहैया कराने की जानकारी दी. इस बारे में जानकारी देते हुए निगम के प्रबंध निदेशक राजन सहगल ने बताया कि इस योजना के तहत ऋण लेने वाले लोगों को सालाना 5% की ब्याज दर पर राशि दी जाएगी. इसके अलावा, निगम द्वारा पांच प्रतिशत की सब्सिडी भी उपलब्ध करवाई जाएगी. यह राशि लाभार्थी के खाते में डाली जाएगी. अगले 2 सालों में 15 लाख लोगों को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

शुरू की जाएगी फेलोशिप योजना

इस योजना के तहत, पहले साल 7 लाख व अगले साल 8 लाख लोगों को ऋण का लाभ दिया जाएगा. ऐसे व्यक्ति जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय सालाना 3 लाख रुपए से कम है तथा वह SC या ओबीसी समुदाय से संबंध रखते हैं, उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा. सफाई कर्मियों को अधिकतम आय की सीमा से छूट प्रदान की गई है. 5 वर्षों की अवधि तक ऋण को जमा करवाना होगा.

दूसरी तरफ निगम द्वारा ओबीसी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय फेलोशिप योजना की भी शुरुआत की जाने वाली है. ऐसे विद्यार्थी जो पीएचडी करेंगे, उन्हें पहले 2 सालों के लिए 37,000 रूपए प्रति माह और बाकी अवधि के लिए 42,000 रूपए प्रतिमाह का अनुदान दिया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts