School Holiday Diwali: दशहरा- दिवाली के चलते स्कूलों में रहेगी बम्पर छुट्टियां, यहाँ से नोट करें लिस्ट

नई दिल्ली, School Holiday Diwali | देश भर में अक्टूबर के महीने में त्योहारों की धूम रहने वाली है. इसी महीने दशहरा, दिवाली, भैया दूज समेत और भी अन्य त्योहार मनाए जाएंगे. इस मौके पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. हर बार की तरह अबकी बार भी त्योहार के अवसर पर अच्छी खासी छुट्टियां होने वाली है. विद्यार्थियों को इन छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार रहता है. आज हम आपको जानकारी देंगे कि अक्टूबर के महीने में कितने दिन की छुट्टियां रहने वाली है.

School Holidays

12 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा

अबकी बार ज्यादातर जगह 12 अक्टूबर को दशहरा का त्यौहार मनाया जाएगा. इस दिन शनिवार भी है. इसके आगे और पीछे भी कई दिन की छुट्टियां रहेगी. हालाँकि, कई राज्यों में शिक्षकों द्वारा दशहरे के अवकाश को 7 अक्टूबर से ही घोषित करने की अपील की गई है. इसका मतलब यह है कि 7 से 13 अक्टूबर रविवार तक 7 दिन की छुट्टी रह सकती है.

फिलहाल, ऐसी मांगो को पूरा नहीं किया गया है. ऐसी भी जानकारियां मिली कि दुर्गा पूजा के त्योहार पर कई जगह 7 से 13 अक्टूबर तक एक सप्ताह का अवकाश घोषित किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दिवाली

कई जगह दशहरा का अवकाश 10 से 12 अक्टूबर तक आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया है. 13 अक्टूबर को रविवार होने के चलते भी स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. इस तरह प्रकार से देखा जाए तो स्कूल कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में 4 दिन की छुट्टी रहने वाले हैं. बता दें कि नवरात्रि का त्योहार 30 अक्टूबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक चलेगा. नवरात्रि के अंतिम दिन दसमी तिथि है. इसी दिन विजयदशमी या दशहरा का त्यौहार मनाया जाता है. इसके अलावा, 31 अक्टूबर को दिवाली का त्यौहार भी मनाया जाएगा. इस दौरान भी कई दिनों की छुट्टियां रहेंगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts