हरियाली तीज के मौके पर सीमा हैदर का वीडियो आया सामने, कही दिल छू लेने वाली बात

नई दिल्ली | पाकिस्तान के कराची से नेपाल के रास्ते बिना कागजात और वीजा के भारत आई सीमा हैदर ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने नोएडा स्थित घर पर तिरंगा फहराकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए. अब शनिवार को हरियाली तीज के मौके पर सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पूजा करती नजर आ रही हैं.

Seema Haidar

जय श्री राम के लगाए नारे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सीमा हैदर जय श्री राम के नारे के साथ शुरुआत करती हैं और कहती हैं कि आज हरियाली तीज के मौके पर मैं सभी को तीज की शुभकामनाएं देती हूं. आज मैंने अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा की है. साथ ही, अंत में वह हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाती है.

सीमा हैदर ने कही ये बात

वीडियो में सीमा कहती हैं कि मेरे पति गुलाम हैदर 4 साल पहले मुझे तीन तलाक देकर छोड़ गए. इसी वजह से मैं सचिन के प्यार में भारत आई हूं. मैंने जो गलतियां की हैं, उसकी सजा भुगतने को तैयार हूं. एजेंसियां ​​जांच कर रही हैं. इसके बाद भी, एक महिला द्वारा मुझे और मेरे पति सचिन को बुरा- भला कहा जा रहा है इसलिए कोर्ट ने मिथिलेश को नोटिस भेजा है.

यह भी पढ़े -  एल नीनो का बढ़ा असर, भारत में मानसून पड़ा कमजोर; कई राज्यों में बारिश का भारी घाटा

वीडियो में सीमा मिथिलेश से पूछ रही हैं कि अगर उनका पति आपकी बेटी को छोड़ दे तो आप क्या करेंगी. इस पर मिथिलेश भाटी ने कहा अगर मेरी बेटी ने ऐसा किया तो मैं उसकी गर्दन काट दूंगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.