श्री श्याम भक्तों के लिए आई जरूरी खबर, इस दिन नहीं हो पाएंगे शीश के दानी के दर्शन; ये है कारण

नई दिल्ली | अगर आप भी शीश के दानी श्री खाटू श्याम (Khatu Shyam Ji) जी के भक्त हैं और निकट भविष्य में खाटू श्याम जी के मंदिर जाने की सोच रहे हैं, तो आज की खबर आपके लिए जरूरी है. दरअसल, श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा श्याम बाबा के मंदिर के कपाट कुछ अवधि के दौरान बंद रखे जाने का फैसला लिया गया है. ऐसा विशेष पूजा- अर्चना के लिए किया गया है. इस विषय में कोषाध्यक्ष, श्री श्याम मंदिर कमेटी, खाटू श्याम जी की तरफ से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है.

khatu shyam ji

इस अवधि के दौरान बंद रहेंगे मंदिर के कपाट

श्री श्याम मंदिर कमेटी, खाटू श्याम द्वारा भक्तों से अपील करते हुए कहा गया है कि दिनांक 9 सितंबर 2024 को श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा- पूजा व तिलक का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हावड़ा रूट पर रेलवे का प्लान, ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए किए जा रहे ये बदलाव

इस कारण श्री श्याम प्रभु के दर्शन दिनांक 8 सितम्बर 2024 को रात 10:00 से दिनांक 9 सितंबर 2024 को शाम 5:00 बजे तक आम दर्शनार्थ बंद रखे जाएंगे. इस अवधि के बाद ही श्री श्याम प्रभु के दर्शन हो पाएंगे. कमेटी द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं से व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts