नई दिल्ली | अगर आप भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती किंतु की वजह से परेशान हो चुके हैं तो आज की यह खबर आपके लिए है. जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कटौती की जा सकती है, इसको लेकर कई बड़ी खबरें सामने आ रही है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. कच्चा तेल 61 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है. आज ब्रैंट क्रूड ऑयल में 0.61% तक की गिरावट देखने को मिली है. एक दिन पहले भी अमेरिकी अर्थव्यवस्था के कमजोर होने और सऊदी अरब की तरफ से तेल सप्लाई बढ़ाने की अटकलें के चलते कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी.
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आ सकती है बड़ी गिरावट
अगर ग्लोबल लेवल पर कीमतों में यही स्तर बना रहता है, तो जल्द ही आपको पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है. पिछले साल मार्च महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की गिरावट देखने को मिली थी. उस समय तेल की कीमत 84. 49 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी.
पेट्रोल और डीजल कंपनियां 10 से 12 रुपए प्रति लीटर तक का मुनाफा भी कमा रही है, परंतु अंतरराष्ट्रीय कीमतों के हिसाब से रिटेल प्राइस में अभी कटौती नहीं की गई है.
ये है प्रमुख वजह
एनालिटिक्स फर्म केपलर ने 2025 के लिए वैश्विक तेल मांग का अनुमान 8 लाख बैरल प्रतिदिन से घटकर 6.4 लाख बैरल कर दिया गया है. चीन- अमेरिका में व्यापारिक तनाव और भारत में कमजोर मांग को भी इसका प्रमुख कारण बताया जा रहा है. ऐसे में हो सकता है कि जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आपको कमी देखने को मिलेगी, इसके लिए आपको अभी थोड़ा इंतजार करना होगा.
