Delhi Unlock-6: स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शर्तों के साथ खुलेंगे; सिनेमा हॉल और स्कूल-कालेज रहेंगे बंद

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी के मद्देनजर UNLOCK-6 की नई गाइडलाइंस जारी की गई है. दिल्ली सरकार ने राहत प्रदान करते हुए स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को खोलने की अनुमति दे दी है. पर दर्शकों की उपस्थिति नहीं होंगी. इससे पहले दिल्ली में जिम और योगा सेंटर खोलने की अनुमति दी गई थी.

arvind kejriwal
दिल्ली में अब इनको छूट

  1. शादियों में 50 लोगों की उपस्थिति मान्य होगी.
  2. योगा सेंटर और जिम 50% क्षमता के साथ खोले जाएंगे.
  3. सरकारी दफ्तरों, पीएसयू और कॉर्पोरेशन को 100% स्टाफ की मंजूरी दी गई है.
  4. निजी ऑफिस सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 50% स्टाफ के साथ खोलने की अनुमति रहेगी.
  5. दुकानें, रेसिडेंस कॉम्प्लेक्स,राशन स्टोर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलें रहेंगे.
  6. अनुमति प्राप्त साप्ताहिक बाजार 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है.
  7. स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खुलेंगे.
यह भी पढ़े -  टिकट की मारामारी के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, नवंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे

इन पर अब भी पाबंदी

  1. स्कूल, कॉलेज,शिक्षण संस्थान, ट्रेनिंग सेंटर, कोचिंग इंस्टीट्यूट
  2. सामाजिक, राजनीतिक, स्पोर्ट्स, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम
  3. स्वीमिंगपूल, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, ऑडिटोरियम, असेंबली
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.