दिल्ली सरकार की इस योजना से स्टूडेंट्स के हो गए वारे- न्यारे, हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपए; तुरंत जानें डिटेल्स

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली की सरकार अब लोगों को तमाम सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में अग्रसर है. समाज के हर तबके को सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिए लाभ पहुंचा रही है. इसी कड़ी में राजधानी के युवाओं के लिए भी एक अच्छी खबर सामने आ रही है. सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके तहत युवाओं को 3 महीने की इंटर्नशिप पर रखा जाएगा.

Job Exam Student Collage

इस योजना के तहत, 150 प्रतिभाशाली युवाओं को दिल्ली सरकार के अलग- अलग विभागों, अधिकारियों और फील्ड प्रोजेक्ट्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा. इससे वे शासन की बारीकियों से रूबरू हो पाएंगे.

हर महीने मिलेगा 20 हजार मानदेय

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि भविष्य में यह पहल एक मील का पत्थर साबित होगी. यह योजना युवाओं का भविष्य मजबूत करने में एक अहम भूमिका निभाएगी. इस योजना के तहत, चुने गए युवाओं को हर महीने ₹20000 का मानदेय दिया जाएगा. पात्र युवाओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. ध्यान रहे कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवार से उनकी समझ का आकलन करने के लिए चार लघु उत्तर वाले प्रश्न पूछे जाएंगे. इस प्रक्रिया के बाद 300 उम्मीदवारों को वन डे कैंप के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिनमें से डेढ़ सौ उम्मीदवारों को संवाद, वर्कशॉप और निबंध लेखन के जरिए चुना जाएगा.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

3 चरणों में होगा कार्यक्रम

इस प्रोग्राम को सरकार 3 अलग- अलग चरणों में लागू करेगी. शुरू में सरकार के स्ट्रक्चर, पॉलिसी बनाने की प्रक्रिया और सामाजिक मुद्दों पर युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी. उसके बाद, चयनित उम्मीदवार राजधानी के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में फील्ड वर्कर का काम करेंगे. यहां वे जमीनी स्तर पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं की पहचान करेंगे और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे. अंतिम फेज में 10 प्रमुख मुद्दों पर नीतिगत दस्तावेजों का ड्राफ्ट किया जाएगा, जिसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने पेश किया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts