दिल्ली- NCR में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र के स्कूलों में समर वेकेशन का ऐलान कर दिया गया है. 17 मई यानि कल शनिवार से इन स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों की शुरुआत हो रही है. कुछ स्कूलों में बच्चों की परीक्षाएं चल रही है, जो अगले सप्ताह खत्म हो जाएगी. इसके बाद, इन स्कूलों में भी गर्मियों की छुट्टियां चालू हो जाएगी.

Bank Holidays

इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली- एनसीआर के प्राइवेट स्कूलों में 17 मई से समर वेकेशन की शुरुआत हो रही है, जो 30 जून तक रहेगी. इससे पहले दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा सभी सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां घोषित की जा चुकी है. शिक्षा निदेशालय ने बताया था कि दिल्ली सरकार के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 11 मई से लेकर 30 जून तक समर वेकेशन रहेगा और इस दौरान सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, 97 संपत्तियां ध्वस्त; 137 पर लगी सील

31 मई तक चलेगी रेमेडियल कक्षाएं

यह भी कहा गया है कि यदि गर्मी का प्रकोप ज्यादा रहता है, तो स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई जा सकती है. दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों के लिए इन दिनों में रेमेडियल कक्षाएं संचालित की जाएगी. जिसका समय सुबह साढ़े 7 बजे से साढ़े 10 बजे तक रहेगा. याद रहे कि कि रेमेडियल कक्षाएं सिर्फ 31 मई तक ही चलाई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.