19 घंटे तक बंद रहेंगे खाटूश्याम मंदिर के कपाट, जानें फिर कब होंगे बाबा श्याम के आलौकिक दर्शन

नई दिल्ली | बाबा श्याम की नगरी खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि खाटूश्याम धाम पर हरियाली अमावस्या पर श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ दूरदराज क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की उपस्थिति में बाबा श्याम का भव्य शाही स्नान पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न किया गया. इसके श्याम कुण्ड में पवित्र स्नान कर भक्तों ने अपने जीवन को धन्य मानते हुए बाबा से कृपा और कल्याण की प्रार्थना की.

Khatu Shyam Mandir

इस समय बंद रहेंगे मंदिर के कपाट

बाबा श्याम के भव्य तिलक श्रृंगार की तैयारियों के चलते मंदिर प्रशासन ने घोषणा की है कि 25 जुलाई (शुक्रवार) रात 10 बजे से 26 जुलाई (शनिवार) शाम 5 बजे तक आम दर्शनार्थियों के लिए मंदिर के कपाट बंद रहेंगे. इस समयावधि के दौरान विशेष साफ-सफाई और मंदिर परिसर की संपूर्ण धुलाई की जाएगी.

26 जुलाई को दिव्य तिलक श्रृंगार

मंदिर प्रबंधन समिति ने बताया कि 26 जुलाई की सुबह 7 बजे से बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार होगा. जिसमें तकरीबन 5 घंटे तक चलने वाली इस प्रक्रिया में खास चंदन, फूलों और वस्त्रों का प्रयोग किया जाएगा. चंदन का तिलक ललाट से गालों तक लगाया जाता है, जिसके बाद फूलों से बाबा का दिव्य श्रृंगार किया जाता है.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

श्रद्धालुओं का विश्वास हैं कि तिलक श्रृंगार के बाद बाबा श्याम का जो रूप सामने आता है, वह दिव्य दर्शन का अनुभव कराता है. इससे श्रद्धालुओं के मन को शांति, उर्जा और अनंत आशीर्वाद की अनुभूति होती है. हारे के सहारे का यह भव्य श्रृंगार अगली अमावस्या तक यथावत बना रहता है, जिसमें किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया जाता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.