यात्रीगण कृपया ध्यान दें: नई दिल्ली से चलने वाली इन ट्रेनों का बदल जाएगा स्टेशन, देखें लिस्ट

नई दिल्ली | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) से संचालित होने वाली आधा दर्जन ट्रेनों को अब आनंद विहार टर्मिनल, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन से चलाने का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही, आने वाले समय में कुछ और ट्रेनों को यहां से स्थानांतरित किया जाएगा.

New Delhi Railway Station

जल्द जारी होगा शेड्यूल

दिल्ली रेलवे मंडल ने 6 ट्रेनों को नई दिल्ली की बजाय अन्य स्टेशनों से संचालित करने की अनुमति मांगी थी. इसे लेकर रेलवे बोर्ड से दिल्ली रेल मंडल को अनुमति मिल गई है. शीघ्र ही इस बदलाव को लागू करने की तारीख घोषित की जाएगी.

यह भी पढ़े -  खाटूश्यामजी जाने वाले भक्त दें ध्यान, इस तारीख को करीब 30 घंटे बंद रहेंगे दर्शन; देखें पूरा समय

अधिकांश ट्रेनें बिजवासन से चलाने का प्रस्ताव

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बिजवासन टर्मिनल बनने के बाद पश्चिम दिशा की जाने वाली अधिकांश ट्रेनों को वहीं से संचालित करने का प्रस्ताव है. साथ ही, कुछ ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर स्थानांतरित करने की योजना है. वहीं, आने वाले समय में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य होने हैं जिसके चलते अस्थायी रूप से कई ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों से चलाने की तैयारी हो रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.