नई दिल्ली, Petrol Diesel Price | इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी हलचल दिखाई दे रही है. इसके बावजूद, भारत में अभी तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, आज की इस खबर में हम आपको पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम आपको बताएंगे कि कल की तुलना में आज कीमतों में कितना बदलाव हुआ है.
देखिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें
पिछले कुछ समय से लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी दर्ज की जा रही है. सभी लोग उम्मीद कर रहे हैं कि भारत सरकार भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी करें, परंतु अभी तक सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई भी ऐलान नहीं किया गया है. आज देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई. एक दिन पहले की कीमत की बात की जाए, तो वह भी समान ही थी.
हर दिन सुबह 6:00 कीमतों में बदलाव
पेट्रोल की कीमत की बात की जाए, तो वह भी 94.77 रुपए के आसपास बनी हुई है. हर दिन सुबह 6:00 पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव कर दिया जाता है. पिछले कुछ समय से कीमतों में किसी प्रकार का कोई भी संशोधन नहीं हुआ है. अगर आप भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में हर दिन जानकारी चाहते हैं, तो आप ऑफिशल वेबसाइट के जरिए भी आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं या फिर आप कंपनी के नंबर पर मैसेज भेज कर भी आप इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुए काफी समय हो गया है. कच्चे तेल की कीमतों में कमी होने के बावजूद भी कीमतें समान बनी हुई है, अर्थात किसी प्रकार का कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. अब देखना होगा कि भारत सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कब कमी की जाती है.
