दिल्ली की जनता को फिर जलसंकट से होगा जूझना, इन इलाकों में 18 घंटे नहीं आएगा पानी

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां की जनता को एक बार फिर पानी की किल्लत से जूझना पड़ सकता है. दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Water Board) ने एक बार फिर पानी को लेकर अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि जिन इलाकों में पानी की किल्लत हो सकती है, वहां लोग अपने हिसाब से पहले ही पानी को स्टोर कर लें.

WATER 2

इन इलाकों में रहेगी किल्लत

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि हैदरपुर वाटर वर्क्स-II से 1100 मिमी वाली रोहिणी जल मुख्य लाइन पर इंटरकनेक्शन का काम किया जाएगा. इसके चलते 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से लेकर 26 सितंबर को सुबह 4 बजे तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी. यानि 18 घंटे तक इन इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

पानी को लेकर जारी किए गए अलर्ट में बताया गया है कि मरम्मत कार्य के चलते रोहिणी सेक्टर- 9, सेक्टर- 11, सेक्टर- 13, सेक्टर- 16, सेक्टर- 17, ईएसआई अस्पताल, रिठाला गांव और इसके आसपास के इलाकों में पानी नहीं आएगा. इसीलिए रोहिणी के इन इलाकों में रहने वाले लोगों से आग्रह किया जाता है कि वे पहले से ही पानी स्टोर कर लें, ताकि 25 सितंबर को उन्हें पानी की किल्लत से जूझना न पड़े.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.