नई दिल्ली, Delhi Cheapest Market | राजधानी दिल्ली में कई ऐसे बजट फ्रेंडली बाजार हैं, जहां बेहद सस्ते दामों पर बेहतरीन क्वालिटी का सामान खरीदा जा सकता है. इन मार्केट्स की खास बात यह है कि यहां हर वैरायटी में चीजें मौजूद होती हैं और ब्रांडेड कपड़ों की हूबहू कॉपी भी आसानी से मिल जाती है. दिल्ली के ये बाजार खासतौर पर शॉपिंग के दीवानों के बीच लोकप्रिय हैं. ऐसे ही कुछ चुनिंदा बाजारों को आज इस आर्टिकल में शामिल किया गया है.
सरोजिनी नगर मार्केट
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है सरोजिनी नगर मार्केट का. यह युवाओं के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला और सस्ता बाजार है. यहां स्टाइलिश टॉप्स, जींस, जैकेट, बैग्स और फुटवियर बेहद कम कीमत पर मिल जाते हैं. लड़कियों के लिए यह जगह एक फैशन हब बन चुकी है. अगर आपको मोलभाव करना आता है, तो 100 से 200 रुपए में भी ब्रांडेड लुक वाले कपड़े मिल सकते हैं.
लाजपत नगर बाजार
लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट ने भी अपनी खास पहचान बना रखी है. यहां कपड़े, एथनिक वेयर, जूते और घरेलू आइटम्स की अच्छी रेंज मिलती है. सूट, साड़ी, लहंगा, कुर्ता- पायजामा और गहनों की ढेरों वैरायटी यहां देखने को मिलती है. त्योहार या शादी के समय शॉपिंग के लिए यह बेहतरीन जगह है. यहां मेहंदी और ब्यूटी पार्लर की सेवाएं भी काफी सस्ती मिल जाती हैं.
चांदनी चौक बाजार
दिल्ली का सबसे पुराना और सबसे व्यस्त बाजार चांदनी चौक हर किसी ने सुना है. यहां पारंपरिक कपड़े, ज्वेलरी, किताबें, मसाले, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और खाने- पीने की चीजें आसानी से मिल जाती हैं. शादी- ब्याह के लिए दुल्हनों की वेडिंग शॉपिंग के लिए यह बाजार स्वर्ग जैसा माना जाता है. जो ग्राहक मोलभाव में माहिर हैं, उनके लिए यह बाजार और भी किफायती साबित हो सकता है.
करोल बाग
दिल्ली का करोल बाग बाजार खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक सामान और गैजेट्स के लिए मशहूर है. यहां मोबाइल फोन, कंप्यूटर, एसेसरीज़ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की ढेरों वैरायटी मौजूद है. ब्रांडेड के साथ- साथ सेकंड हैंड और लोकल प्रोडक्ट्स भी यहां कम कीमत में मिल जाते हैं.
जनपथ मार्केट
दिल्ली का जनपथ बाजार खासतौर पर विदेशी पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है. यहां हैंडीक्राफ्ट आइटम, एंटीक सजावटी सामान, ट्रेडिशनल ज्वेलरी, स्कार्फ, वैक्स और फैशन एसेसरीज आसानी से मिलती हैं. हालांकि, यहां शुरुआत में रेट थोड़े ज्यादा बताए जाते हैं. यदि आप सही तरीके से मोलभाव कर लें, तो काफी सस्ते दामों में सामान मिल जाता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
