बजट में सस्ती हुई यह चीजें, कैंसर और शुगर की दवाईयों से खत्म हुई कस्टम ड्यूटी

नई दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2026- 27 का वार्षिक बजट पेश किया. बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन पहुंची थी जहां राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें दही- चीनी खिलाई. इस बजट में उन्होंने देशभर के तमाम वर्गों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की. बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष का यह बजट युवाशक्ति से प्रेरित है और तीन कर्तव्यों पर आधारित है.

Budget Nirmla Sitaraman

बजट है खास

  • खादी, हथकरघा और हस्तशिल्पों को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल का शुभारंभ किया जाएगा.
  • वस्त्र कौशल इको- सिस्टम को बढ़ावा और आधुनिकता के लिए समर्थ 2.0 मिशन.
  • प्राकृतिक, मानव निर्मित और न्यू ऐज फाइबर में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना.
  • परम्परागत टेक्सटाइल क्लस्टर को आधुनिक बनाने के लिए वस्त्र उद्योगों का विस्तार और रोजगार योजना.
  • जारी योजनाओं के एकीकरण और बढ़ावा के लिए राष्ट्रीय हथकरघा और हस्तशिल्प कार्यक्रम.
  • विश्व स्तरीय और टिकाउ वस्त्रों और परिधानों के लिए टेक्स-इको पहल.
  • चुनौती के स्तर पर मेगा टेक्स्टाइल पार्कों की स्थापना की जाएगी.
  • महात्मा गांधी हैंडलूम योजना की शुरुआत की जाएगी. वस्त्र उद्योग सेक्टर में रिफॉर्म करेंगे जिससे बुनकरों को फायदा पहुंचेगा.

भारत बनेगा बायो फॉर्मा की शक्ति

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत बायो फॉर्मा की शक्ति बनकर उभरेगा. इसके लिए 10 हजार करोड़ रुपए की बजट राशि का प्रावधान किया गया है. इससे कैंसर और डायबिटीज जैसी दवाएं सस्ती होगी. कैंसर की 17 दवाओं से कस्टम ड्यूटी खत्म कर दी गई है. 7 गंभीर बीमारियों की दवाइयों से भी कस्टम ड्यूटी हटा दी गई है.

यह भी पढ़े -  समर वेकेशन में बच्चों के साथ घूमने के लिए 5 बेहतरीन जगह, ट्रिप बन जाएगी यादगार

देश में तीन नए आर्युवेदिक AIIMS खोलने की भी घोषणा की गई है. मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 5 मेडिकल हब खोले जाएंगे.

यह चीजें होंगी सस्ती

  • 7 गंभीर बीमारियों की दवा
  • शुगर और कैंसर की दवा
  • मछुआरों के लिए निर्यात सस्ता
  • विदेश में पढ़ाई करना
  • बीड़ी
  • जूते
  • कपड़े निर्यात
  • CNG
  • विदेश यात्रा
  • चमड़ा निर्यात
  • बायोगैस
  • बैटरी

सरकार ने स्वच्छ ऊर्जा को बढावा देने के लिए सोलर सिस्टम पर लगने वाले टैक्स को कम किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.