नई दिल्ली | देश भर के सभी बैंकों के ऊपर काम करने वाली भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) समय- समय पर भारतीय मुद्रा को लेकर नए निर्देश जारी करती रहती है. इसी कड़ी में अब ₹100 और ₹200 को लेकर आरबीआई द्वारा एक नया अपडेट जारी किया गया है. आरबीआई द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी बैंक एटीएम से ₹100 और ₹200 के नोटों की निकासी को सुनिश्चित करें, ताकि जनता के लिए इन्हें उपलब्ध करवाया जा सके.
RBI ने दिए निर्देश
आरबीआई ने यह निर्देश बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर को जारी किए हैं. उन्हें इन निर्देशों को चरणबद्ध तरीके से लागू करना होगा. RBI ने इस विषय में पत्र जारी करते हुए कहा है कि जनता के इस्तेमाल में आने वाली मुद्रा के मूल्य वर्ग तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है. सभी बैंक और वाइट लेवल एटीएम ऑपरेटर को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके एटीएम से नियमित रूप से ₹100 और ₹200 के नोट निकाले जा सके.
1 मई से बदलेंगे नियम
दूसरे अपडेट के अनुसार, 1 मई 2025 से एटीएम ट्रांजैक्शन शुल्क के नियमों में भी बदलाव होगा. आरबीआई अब एक महीने के दौरान ग्राहकों को एक निश्चित संख्या में फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की सुविधा देगा. इन नए नियमों के तहत, महानगरीय क्षेत्रों में तीन और गैर महानगरीय क्षेत्रों में महीने में 5 ट्रांजैक्शन बिना अतिरिक्त चार्ज के किए जा सकेंगे. इसके अलावा, ट्रांजैक्शन करने पर अतिरिक्त शुल्क लागू किया जाएगा.
