दिल्ली में इन वाहनों को अब नहीं मिलेगा डीजल, पेट्रोल और CNG, 60 लाख से ज्यादा वाहनो पर होगा असर

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में 30 जून के बाद अपनी निर्धारित उम्र पूरी कर चुके वाहनों को डीजल, पेट्रोल और CNG नहीं मिल पाएगी. राजधानी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेशों को सख्ती से लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. इस नियम के लागू होने के बाद 60 लाख से ज्यादा वाहनों पर इसका सीधा प्रभाव देखने को मिलेगा.

Petrol Diesel Price 1

इसी कड़ी में राजधानी के लगभग 600 पेट्रोल पंप और 160 सीएनजी पंपों पर हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं. ये कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट को पढ़कर उनकी उम्र की जानकारी जुटाएंगे. जो वाहन नियमों पर खरे नहीं उतरेंगे, दिल्ली परिवहन विभाग ऐसे वाहनों को सीज करेगा.

1 जुलाई से लागू होगा नया सिस्टम

परिवहन विभाग और दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन एक ऐसा सिस्टम तैयार करने की कोशिश में है, जिससे 1 जुलाई से पूरी दिल्ली में उम्र पूरी कर चुके वाहनों को डीजल, पेट्रोल और सीएनजी नहीं मिल पाएगी. परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि राजधानी में पुराने वाहन पेट्रोल पंपों पर लगे कैमरों से पकड़े जाएंगे. इन वाहनों को जप्त किया जा सकता है और उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा. ऐसे वाहनों को किसी भी हाल में पेट्रोल, डीजल या सीएनजी नहीं दी जाएगी. आगामी 30 जून तक सभी पेट्रोल पंपों और सीएनजी पंपों पर कैमरे लगाए जाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

पंपों पर लगेंगे कैमरे

दिल्ली परिवहन विभाग ने उन वाहन मालिकों को अपने वाहन एनसीआर क्षेत्र से बाहर ले जाने की सलाह दी है, जिनके वाहन पुराने हो चुके हैं. इस नियम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे इंस्टॉल किए जाएंगे, जिनकी सहायता से वाहनों की नंबर प्लेट को पढ़ा जाएगा. परिवहन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि राजधानी में वर्तमान में 60 लाख से ज्यादा पुराने वाहन दौड़ रहे हैं. इन सभी पर इस नए नियम का सीधा प्रभाव पड़ेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts