दिल्ली के इस इलाके को सिक्स बैक लेन की सौगात, लोगों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद निरंतर विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है. शहर की सड़कों से ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए नए हाइवे और एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना बनाई जा रही है. खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुकी सड़कों की मरम्मत कर लोगों के सफर को आसान बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में यमुना विहार से राजधानी के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है.

Six Lane Highway

सिक्स बैक लेन की सौगात

शुक्रवार को यमुना विहार स्थित C- 4 ब्लॉक की दिल्ली डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (DDA) मार्केट में शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया, जिसमें घोंडा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक अजय महावर ने C- 4 ब्लॉक की 3, C- 7 ब्लॉक की 1 और C- 8 ब्लॉक की 2 बैक लेन का शिलान्यास किया.

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए बीजेपी विधायक अजय महावर ने बताया कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से बैक लेन के निर्माण की आवाज उठा रही थी. उनकी मांग को प्राथमिकता देते हुए इस काम को शुरू कर दिया गया है. लगभग 4 महीने में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा और इसके निर्माण पर 17.86 लाख रुपए लागत राशि खर्च होगी. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

जनता को सुविधाएं प्राथमिकता

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही क्षेत्र की अन्य गलियों और बुनियादी ढांचे का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. क्षेत्र के लोगों की भागीदारी और सहयोग से विकास कार्यों को रफ्तार देने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा. क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.