महाकुंभ मेले में सुर्खियां बटोर रहे 3 फीट के छोटू बाबा, 32 साल से नहीं नहाने का किया दावा

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले (Mahakumbh Mela 2025) का आगाज होने जा रहा है. 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस महाकुंभ मेले में साधु- संतों का आगमन शुरू हो चुका है. इस मेले में नागा साधु सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र होते हैं. हालांकि, कुछ साधु- संत अपने अनोखे अंदाज की वजह से भी आकर्षण का केंद्र बनते हैं.

Chotu Baba

सुर्ख़ियों में छाए छोटू बाबा

असम के कामाख्या पीठ से महाकुंभ मेले में पहुंचे 57 वर्षीय गंगापुरी महाराज सुर्खियों में बने हुए हैं. मात्र 3 फीट और 8 इंच लंबाई वाले इस महाराज को छोटू बाबा के नाम से भी जाना जाता है. बाबा ने 32 साल से नहीं नहाने का दावा कर लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया है. छोटू बाबा ने गंगा, यमुना और सरस्वती नदीं के संगम किनारे अपना कैंप लगाया है.

छोटू बाबा ने बताई नहीं नहाने की वजह

छोटू बाबा ने उनसे मिलने वाले लोगों को अपने बारे में कई दिलचस्प बातें बताई है. उन्होंने 32 साल से नहीं नहाने की वजह भी लोगों से साझा की है. उन्होंने बताया कि मेरी एक इच्छा अभी तक पूरी नहीं हुई है. इसलिए 32 साल से मैं नहाया नहीं हूं. महाकुंभ मेले में शामिल होने पर छोटू बाबा ने खुशी व्यक्त की है और कहा कि आप सभी महाकुंभ मेले में पहुंचे हैं, यह देखकर भी बहुत खुश हूं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

गंगापुरी महाराज ने कहा कि वे अपने गुप्त संकल्प को सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जब उनका संकल्प पूरा हो जाएगा, तो वह सबसे पहले क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाएंगे. उनका मानना है कि बाहरी स्वच्छता से आंतरिक शुद्धता अधिक जरूरी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.