फिर से महंगाई का बड़ा झटका, इतना महंगा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर

नई दिल्ली । दिसंबर महीने का आज पहला दिन है और महीने के शुरुआत से ही आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 दिसंबर से एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि की है. बता दे कि देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ₹103.50 की बढ़ोतरी की.

Gas Cylinder

महीने की शुरुआत से ही महंगाई की मार 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत आज से ₹100.50 प्रति सिलेंडर बढ़ गई. अब यहां कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹2101 में मिलेगा. वही तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग में होने वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ₹899.50 पर ही बरकरार है.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

वहीं कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव ₹926,  मुंबई में ₹899.50 , चेन्नई में ₹915.50 है. वहीं दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस की कीमत ₹100 से बढ़कर ₹2100.50 तक पहुंच गई है. कोलकाता में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव ₹101 से बढ़कर 2174.5 रुपए तक पहुंच गया. मुंबई में कमर्शियल गैस की कीमत ₹2051 हो गई है,  पहले यह कीमत 1950 रुपए थी. चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 2234.50 रुपए हो गया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.