IGI एयरपोर्ट सहित दिल्ली की सड़कों से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, इसी महीने शुरू होंगे 2 नए हाइवे

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER- 2) एवं द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली भाग का उद्घाटन इसी महीने 15 अगस्त के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे. ऐसा संकेत प्रधानमंत्री कार्यालय ने नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) को दिया है. संकेत मिलते ही NHAI ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है.

Traffic Car Road Sadak Bridge

PM मोदी करेंगे उद्घाटन

बताया जाता है कि यशोभूमि में या फिर द्वारका में कहीं एक बड़े समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के सीएम नायब सैनी सहित कई केंद्रीय एवं दोनों राज्यों की प्रदेश सरकारों के मंत्री, सांसद व विधायक शामिल होंगे.

अलीपुर में जोड़ा गया दिल्ली- चंडीगढ़ हाईवे

UER- 2 से दिल्ली- चंडीगढ़ हाईवे को दिल्ली के अलीपुर में जोड़ा गया है. इससे जहां अभी अलीपुर के नजदीक से IGI एयरपोर्ट पहुंचने में 2 घंटे तक लग जाते हैं. अब मात्र 20 से 25 मिनट का समय लगेगा. वहीं, एयरपोर्ट से बहादुरगढ़ की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए लगभग 8 किलोमीटर लंबी एक सड़क अलग से बनाकर दिचाऊ कलां में UER- 2 को जोड़ा गया है. दिल्ली- रोहतक हाईवे मुंडका में UER- 2 से जुड़ा है. इसी तरह सोनीपत हाईवे को बवाना में इससे जोड़ा गया है. द्वारका एक्सप्रेसवे आगे गुरुग्राम- सोहना हाईवे से जुड़ा है.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

गुरुग्राम- सोहना हाईवे सीधे दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ा है. इस तरह UER- 2 के चालू होने के बाद जहां एनसीआर के कई शहरों से पालम एयरपोर्ट पहुंचना आसान होगा. कई राज्यों के प्रमुख शहरों से दिल्ली की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी.

बड़े स्तर पर पहुंचेगी राहत

अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER- 2) के रूप में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को एक नया रिंग रोड मिल जाएगा. इसके चालू होने से न केवल दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों की एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी होगी, बल्कि सोनीपत, करनाल, पानीपत, अंबाला, रोहतक, जींद से लेकर बहादुरगढ़ इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर भी होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.