दिल्ली के आउटर रिंग रोड से खत्म होगा ट्रैफिक जाम, इन जगहों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जनता के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां की नवनिर्वाचित बीजेपी सरकार ने आउटर रिंग रोड पर ट्रैफिक जाम को खत्म करने के उद्देश्य से मोदी मिल और सावित्री सिनेमा चौराहा पर फ्लाईओवर निर्माण का फैसला लिया है. कॉरिडोर पुनर्विकास परियोजना के तहत आउटर रिंग रोड पर 7.2 किलोमीटर लंबे इस हिस्से को जाम के झंझट से मुक्ति दिलाई जाएगी.

Flyover Bridge 2

इन दोनों जगहों पर फ्लाईओवर निर्माण का उद्देश्य दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाकों में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने और IGI एयरपोर्ट, फरीदाबाद व बदरपुर जैसी जगहों से आवागमन को और ज्यादा आसान बनाना है. लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर केंद्र सरकार से धनराशि मांगी गई है. इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 412 करोड़ रुपए है.

विभाग ने बनाई खास योजना

PWD अधिकारी ने बताया कि आउटर रिंग पर इस परियोजना के तहत मोदी मिल और सावित्री सिनेमा चौराहे पर 2 फ्लाईओवर बनाने की तैयारी है. वर्तमान में इस सड़क पर सावित्री सिनेमा और कालकाजी पर 2 सिंगल फ्लाईओवर हैं, जो IIT दिल्ली की तरफ जाने के लिए सिग्नल फ्री कनेक्टिविटी देते हैं. जो लोग IIT से ओखला की तरफ आना चाहते हैं, उन्हें भीषण ट्रैफिक जाम से रूबरू होना पड़ता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने अब मोदी मिल फ्लाईओवर को बढ़ाकर प्रस्तावित कालकाजी फ्लाईओवर से जोड़ने की योजना बनाई है. दोनों फ्लाईओवर को जोड़ने से यह सड़क मार्ग सिग्नल फ्री हो जाएगा और ओखला मंडी से आने वाला ट्रैफिक यू- टर्न और लूप लेकर नेहरू प्लेस या IIT की ओर आसानी से जा सकेगा.

ट्रैफिक जाम हटाने की योजना

मौजूदा दोनों फ्लाईओवर की चौड़ाई बढ़ाने और उन्हें एक- दूसरे से जोड़ने का प्रस्ताव है. कालकाजी और सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर IIT की दिशा में कनेक्टिविटी देते है. ओखला फ्लाईओवर की दोनों ओर 2- 2 मीटर चौड़ाई बढ़ाने के साथ- साथ आसपास की कालोनियों को जोड़ने के लिए यू- टर्न बनाने की योजना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.