दिल्ली में भैरों मार्ग- रिंग रोड से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, जल्द पूरा होगा प्रगति मैदान अंडरपास का निर्माण कार्य

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में राजधानी के अति व्यस्त भैरो मार्ग और रिंग रोड पर लंबे समय से ट्रैफिक जाम झेल रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर का आखिरी अंडरपास (अंडरपास- 5) का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की कगार पर हैं.

underpass

यहां मुख्य टनल और 5 अंडरपास का तो जून 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन कर चुके हैं लेकिन ये छठा हिस्सा तकनीकी दिक्कतों और बाढ़ के चलते अटका हुआ था लेकिन अब केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद दोबारा काम शुरू होने की उम्मीद जग उठी हैं.

नई प्लानिंग

अब इसके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने संशोधित डिजाइन तैयार किया है जिसमें ऊंचाई 5.5 मीटर से घटाकर 3.9 मीटर और चौड़ाई 11.5 मीटर से घटाकर 6.25 मीटर की गई है. 3 लेन की जगह टू- लेन और सिर्फ हल्के वाहनों के लिए. ‘कास्ट- इन- सिंटू’ तरीके से काम होगा, बिना धंसे बॉक्स को छेड़े. इसी साल जून महीने में MoHUA ने इसे मंजूरी प्रदान की थी और अब रेलवे से अंतिम क्लियरेंस का इंतजार चल रहा है.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

दिल्ली को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

110 मीटर लंबे इस अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा होने पर भैरों मार्ग से रिंग रोड की दिशा में ट्रैफिक सीधा जा सकेगा. एकतरफ का टू- लेन हिस्सा ही चल रहा है, जबकि दूसरी दिशा में वाहनों को यू- टर्न लेना पड़ता है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर सराय काले खां से कश्मीरी गेट तक सिग्नल फ्री कनेक्टिविटी मिलेगी. हर रोज हजारों वाहन चालकों को इसका फायदा मिलेगा. इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में लगभग 8 महीने का समय लग सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.