दिल्ली में यातायात पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप, धड़ाधड़ काटे जा रहे चालान

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यातायात पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. 1 जनवरी से 30 अप्रैल के बीच दिल्ली यातायात पुलिस की तरफ से अभियान चला गया. इसके तहत, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 30,062 वाहन चालकों के चालान काटे गए.

Traffic rules

पिछले साल भी चलाया गया था अभियान

बता दें कि पिछले साल भी इसी तरह का अभियान 1 जनवरी से 30 अप्रैल के मध्य चलाया गया था, जिसमें 18,047 वाहन चालकों के गलत दिशा में वाहन चलाने पर चालान काटे गए थे, लेकिन अबकि बार ऐसे 12,015 अधिक मामले सामने आए हैं. इस प्रकार देखा जाए तो इस साल गलत दिशा में वाहन चलाने वालों की संख्या में 67% की वृद्धि दर्ज की गई है. बता दें कि इस प्रकार के सबसे ज्यादा मामले नजफगढ़ में दर्ज किए गए. नजफगढ़ में 1389 मामले दर्ज किए गए. इसके बाद, सरिता विहार में 1,333 और भजनपुरा में 1,133 मामले दर्ज किए गए. कमला नगर मार्केट में सबसे कम 966 मामले दर्ज हुए.

ये हैं सबसे ज़्यादा मामलों वाले इलाके

  • नजफगढ़- 1389
  • सरिता विहार- 1333
  • भजनपुरा- 1133
  • पंजाबी बाग- 1093
  • कल्याणपुरी- 1062
  • कोतवाली- 1056
  • द्वारका- 1041
  • संगम विहार- 998
  • राजौरी गार्डन- 968
  • कमला मार्किट- 966

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!