दिल्ली की इस सड़क पर 10 दिन तक बंद रहेगा ट्रैफिक, पुलिस ने बताया वैकल्पिक रूट

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में सफ़र करने वाले वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली नगर निगम ने मानसूनी सीजन से पहले मास्टर प्लान रोड के नाले की सफाई का काम शुरू कर दिया है. इसके चलते 10 दिनों तक सड़क मार्ग के एक हिस्से पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया है.

Traffic Car Road Sadak Bridge

ट्रैफिक पुलिस ने दी जानकारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि गीता कॉलोनी से लेकर कड़कड़ी मोड़ तक रोड बंद रहेगा. गीता कॉलोनी से कड़कड़ी मोड़ की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है. वाहन चालक विकास मार्ग से हाेते हुए कड़कड़ी मोड़ जा सकते हैं.

दिल्ली नगर निगम ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाले इस नाले की मानसूनी सीजन से पहले एक बार मशीनों से सफाई की जाती है. नाले की गाद को निकाल कर उसे सड़क पर रखा जाता है और फिर सूखने के बाद उसे लैंडफिल साइट पर वाहनों के जरिये पहुंचाया जाता है.

जलभराव से मिलेगी निजात

इस नाले में खुरेजी, गीता कॉलोनी, प्रियदर्शनी विहार, जगतपुरी, चित्रा विहार क्षेत्र के छोटे नालों का पानी गिरता है. मानसूनी सीजन के दौरान इन इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसलिए समयानुसार साल में एक बार नगर निगम द्वारा इस नाले की बेहतर तरीके से सफाई करवाई जाती है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.