नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफ़र करने वाले वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा काठिया बाबा मार्ग (स्वरूप नगर– बुराड़ी रोड) पर सड़क मरम्मत कार्य शुरू हो चुका है, जिसके चलते SDM/ स्वरूप नगर कार्यालय (नाला, NH- 44) और विजय चौक (बुराड़ी साइड) के बीच 10 मई से 15 दिन तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा.
इन वैकल्पिक रूट्स का करें इस्तेमाल
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इस समयावधि के दौरान SDM/ स्वरूप नगर नाला रोड से आने वाले वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक रूट्स की व्यवस्था की गई है. वे सीसी रोड के माध्यम से भलस्वा लैंडफिल (कूड़ा- खत्ता) की ओर जा सकते हैं और फिर झंडा चौक होते हुए बुराड़ी चौक पहुंच सकते हैं. दूसरा विकल्प झंडा चौक से गुर्जर चौक और फिर विजय चौक होते हुए बुराड़ी जाने का है.
इसी तरह विजय चौक से आने वाले वाहन गुरुद्वारा रोड के माध्यम से गुर्जर चौक, फिर झंडा चौक और भलस्वा लैंडफिल होते हुए नाला तक पहुंच सकते हैं. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सफर पर निकलने से पहले मार्ग की जानकारी प्राप्त करें और उपयुक्त वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचें.
Traffic Advisory
In view of road repair & re-carpeting work by PWD at Kathia Baba Marg (Swaroop Nagar–Burari Road), traffic movement will be restricted between SDM/Swaroop Nagar Office (near Nala at NH-44) and Vijay Chowk (Burari Side) from 10.05.2025 for 15 days.
Commuters are… pic.twitter.com/UHW3hVMvwF
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) May 10, 2025
सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने की सलाह
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इस समयावधि के दौरान जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही, सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए ज्यादा- से- ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें, ताकि भीड़- भाड़ कम हो और ट्रैफिक संचालन सुचारू रूप से जारी रहे. अपने वाहनों को सड़क पर पार्क करने की बजाय निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क करें.
