1 जुलाई से रेलयात्रा करना हो जाएगा महंगा, जानें कितने रुपए तक बढ़ेगा किराया

नई दिल्ली | भारतीय रेलवे (Indian Railways)रेलयात्रियों को महंगाई का जोरदार झटका देने की तैयारियां शुरू हो चुकी है. 1 जुलाई से नॉन- एसी मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और AC कोच के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हो सकती है. मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, सभी बदलाव 1 जुलाई से लागू होंगे. इससे पहले 2020 यानि 5 साल पहले यात्री किराए में बढ़ोतरी की गई थी.

RAIL TRAIN

इस वजह से लिया फैसला

कई सालों से रेलवे द्वारा यात्री किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है. रेलवे के सामने बढ़ते खर्चे और मेंटेनेंस की लागत को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. ये बढ़ोतरी बहुत मामूली है, ताकि आमजन पर महंगाई का ज्यादा बोझ न पड़े.

कितनी होगी बढ़ोतरी?

रेलवे ने नॉन- एसी मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसे की बढ़ोतरी की है. वहीं, एसी क्लास (जैसे AC 2- tier, AC 3- tier) के लिए प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी होगी. यानि अगर आप 500 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं, तो नॉन-एसी में 5 रुपए और AC कोच में 10 रुपए ज्यादा देने पड़ सकते हैं. वहीं, 1000 किलोमीटर के सफर पर अब AC में 20 रुपए और नॉन AC में 10 रुपए ज्यादा देने होंगे.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

किराए में बढ़ोतरी सभी ट्रेनों पर लागू नहीं होगी. सेकेंड क्लास में 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. यानि छोटी दूरी की यात्रा करने वाले ज्यादातर यात्रियों को पहले की तरह ही किराए का भुगतान करना होगा. 500 किलोमीटर से ज्यादा यात्रा पर आधा पैसा प्रति किलोमीटर ज्यादा पैसा चुकाना होगा. इसके अलावा, रेलवे द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया गया है.

तत्काल टिकट बुकिंग नियम में बदलाव

1 जुलाई से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है. यानि IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपका आधार कार्ड लिंक होना चाहिए. साथ ही, 15 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान आधार कार्ड बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन भी करना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.