दिल्ली से गुरुग्राम- जयपुर और चंडीगढ़ का सफर अब होगा आसान, 2000 करोड़ की लागत से बनने वाली टनल का रास्ता हुआ साफ

नई दिल्ली | द्वारका एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए बनाए जाने वाली रोड टनल का रास्ता अब साफ हो गया है. दरअसल दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल द्वारा जनसुनवाई के बाद इसकी डिटेल एसेसमेंट रिपोर्ट को पर्यावरण मंत्रालय को भेज दिया गया है, जिसके बाद इस पर कार्रवाई की जा सकेगी. इसके बनने के बाद दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में शिव मूर्ति चौक से नेल्सन मंडेला मार्ग तक लगने वाले यातायात जाम को खत्म किया जा सकेगा. इसके बाद द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली- जयपुर और दिल्ली-फरीदाबाद हाईवे की कनेक्टिविटी भी हो जाएगी.

Pragati Maidan Tunnel

2000 करोड़ रूपए की आएगी लागत

2000 करोड रुपए की अनुमानित लागत से पूरी होने वाले इस परियोजना के बाद दिल्ली से गुरुग्राम जाने वालों को जाम से छुटकारा मिलेगा. साथ ही द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर या चंडीगढ़ आवागमन भी सरल हो जाएगा. वहीं जो वाहन चालक दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 जाएंगे, उन्हें भी ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल पाएगी. मुनीरका और वसंत कुंज सीधे गुरुग्राम एक्‍सप्रेसवे और द्वारका एक्‍सप्रेसवे से जुड़ जाएंगे.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

जनवरी 2024 में पेश हुआ था प्रस्ताव

बता दें कि इस रोड टनल से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के विश्लेषण के लिए 18 और 19 सितंबर को हुई जनसुनवाई में लोगों की राय और सुझाव लिए गए थे. इनके आधार पर अब दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एसेसमेंट रिपोर्ट को पर्यावरण मंत्रालय को सौंप दिया है. इस परियोजना की कुल लंबाई 4.78 किलोमीटर है. इसको बनाने का प्रस्ताव जनवरी 2024 में पेश किया गया था. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा इसका निर्माण किया जाएगा. इसके लिए अथॉरिटी ने सभी मंजूरियों को लेना शुरू कर दिया गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts