यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ट्रेन से सफर करना हुआ महंगा, जानें किस श्रेणी में कितना बढ़ेगा किराया

नई दिल्ली | भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने ट्रेन के किराए में बढ़ोतरी कर आमजन को महंगाई का जोरदार झटका दिया है. रेलवे ने लंबी दूरी के सफर में किराए में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है. यह नया किराया 26 दिसंबर से लागू हो जाएगा. अब 215 किलोमीटर से ज्यादा दूरी की यात्रा करने पर अब प्रति किलोमीटर के हिसाब से 1-2 पैसे का अतिरिक्त भुगतान करना होगा.

Indian Railways Train 2

इन यात्रियों को मिली राहत

भारतीय रेलवे ने छोटे रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान की है. रेलवे ने 215 किलोमीटर से कम की यात्रा पर किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की हैं. इसका मतलब यह हुआ कि कम दूरी का सफर पहले की तरह सस्ता बना रहेगा. प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी राहत भरी खबर सामने आई है. रेलवे ने उपनगरीय ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट (MTS) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. इससे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी.

किस श्रेणी में कितना बढ़ेगा किराया

  • लोकल ट्रेन और मंथली सीजन टिकट (MST) वाले यात्रियों को किराए में बढ़ोतरी से राहत दी गई है.
  • 215 किलोमीटर तक साधारण (ऑर्डिनरी) क्लास में कोई बढ़ोतरी नहीं.
  • 215 किलोमीटर से ज्यादा सफर पर साधारण क्लास में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है.
  • मेल/ एक्सप्रेस की नॉन- एसी ट्रेनों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है. इससे 500 किलोमीटर के सफर पर 10 रुपये ज्यादा लगेंगे.
यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

किराए में बढ़ोतरी की वजह

किराए में बढ़ोतरी की मुख्य वजह रेलवे की आमदनी में इजाफा करना है. किराए में होने वाली इस बढ़ोतरी से भारतीय रेलवे को हर साल 600 करोड़ रूपए की अतिरिक्त कमाई होगी. यह राशि रेलवे के संचालन और रखरखाव के खर्चों को संतुलित करने में मदद करेगी. इसमें रेलवे स्टेशन की सुविधाएं, कोचों का रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था शामिल हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.