दिल्ली से हरियाणा- UP का सफर होगा आसान, 12 सड़कों पर खत्म होगा ट्रैफिक जाम

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा वाले सड़क मार्गों सहित एक दर्जन ट्रैफिक कॉरिडोर की दशा सुधारने और जाम से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा नई योजना बनाई गई है.

Traffic Jam

CM की विधानसभा में होंगे यह कार्य

पहले चरण की योजना में सीएम रेखा गुप्ता के विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग में सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के साथ- साथ साफ- सुथरे प्रवेश बिंदु और अन्य बागवानी कार्य शामिल रहेंगे. विभागीय जानकारों की मानें, तो सड़क निर्माण से संबंधित कार्य को छोड़कर अन्य सभी कार्य मानसून के दौरान भी किए जाएंगे.

इन सड़कों से दूर होगा ट्रैफिक जाम

  • उत्तरी दिल्ली में मजनू के टीला से हनुमान मंदिर तक रिंग रोड
  • आजादपुर मंडी के सामने जीटी रोड (ग्रैंड ट्रंक रोड)
  • NH- 44 पर लिबासपुर अंडरपास सहित अन्य कॉरिडोर
  • महाराणा प्रताप आईएसबीटी इलाका
  • सिविल लाइंस इलाका
  • कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से सीईओ कार्यालय, लालकिला होते हुए दिल्ली गेट तक सड़क खंड
  • झंडेवालान मंदिर के पास रानी झांसी रोड को जोड़ने वाला पंचकुइयां मार्ग
  • अंधेरिया मोड़ से आया नगर सीमा (दिल्ली- गुरुग्राम) तक महरौली- गुरुग्राम सड़क
  • उत्तर- पूर्वी दिल्ली में दिल्ली- उत्तर प्रदेश सीमा के साथ चौधरी चरण सिंह मार्ग
  • दक्षिण दिल्ली में IIT फ्लाईओवर से मोदी मिल फ्लाईओवर तक बाहरी रिंग रोड
  • सफदरजंग अस्पताल से धौला कुआं तक रिंग रोड, जिसमें एम्स लूप भी शामिल होगा.
  • आरटीआर से शिव मूर्ति कैरिजवे तक राष्ट्रीय राजमार्ग.
  • जखीरा फ्लाईओवर से रोहतक रोड और जखीरा से द्वारका मोड़ तक शिवाजी मार्ग का सड़क खंड.
  • पीतमपुरा से सिंगलापुर तक आने वाली सड़क.
यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

PWD विभाग की रणनीति

लोक निर्माण विभाग की रणनीति हैं कि मानसूनी सीजन के दौरान इन सड़कों की दशा सुधारने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए और मानसून सीजन खत्म होते ही काम शुरू कर दिया जाए. इस दौरान जो काम मानसून के दौरान हो सकते हैं, वे जारी रहेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.